छत्तीसगढ़

शराब दुकान के मालिक की हत्या की कोशिश, चाकू से हमला

Nilmani Pal
13 Aug 2024 4:19 PM IST
शराब दुकान के मालिक की हत्या की कोशिश, चाकू से हमला
x
रायपुर

रायपुर raipur news । राजधानी रायपुर में एक शराब दुकान के मालिक पर चाकू से हमला हो गया। दो बदमाशों ने गाली-गलौज के बाद शराब दुकान के मालिक को जख्मी कर दिया। दूसरी ओर दुकान के बाहर गाली-गलौज कर रहे लड़कों को जब एक बुजुर्ग ने रोका तो उन्होंने उस पर हमला कर दिया। ये दोनों मामला तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। Tilda-Nevara Police Station

सोमवार की देर रात नेवरा इलाके स्थित सरकारी शराब दुकान का संचालक बलदीप सिंह आहूजा दुकान बंद कर रहा था। इस दौरान शराब दुकान के अहाता में 2 युवक बैठे हुए थे। बलदीप ने अपने नौकर को डांटते हुए जल्दी से दुकान बंद कर हाजिरी लगाने को कहा। तभी दोनों आरोपियों को लगा कि बलदीप उन्हें गालियां दे रहा है। इस बात पर उन्होंने विवाद शुरू कर दिया।

बलदीप जब दुकान से बाहर निकलकर घर जाने लगा। तो दोनों युवकों ने उसे घेर लिया। इनमें से एक युवक ने अपने पास रखे चाकू से बलदीप के हाथ पर अटैक कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर बुरी तरह जख्मी हो गया। इस दौरान बीच बचाव करने आए एक अन्य व्यक्ति को भी जांघ के पास चाकू लगा है।


Next Story