
x
Nahan. नाहन। सिरमौर जिला के नाहन पंचायत के धारक्यारी, मझौली और आसपास के करीब एक दर्जन गांवों को जिला मुख्यालय से जोडऩे वाली मुख्य सडक़ भारी बारिश के चलते पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। मझौली के पास भारी मलबा गिरने से यह सडक़ अवरुद्ध हो गई है, जिससे ग्रामीणों का शहर से संपर्क पूरी तरह टूट गया है। फिलहाल इन लोगों को आने-जाने के लिए केवल खतरनाक पैदल पगडंडी का सहारा लेना पड़ रहा है। यह सडक़ दशकों पुराने आर्मी-सिविलियन विवाद के बाद तैयार हुई थी और मुख्यमंत्री द्वारा इसे पक्का करने के लिए नौ करोड़ से अधिक की राशि भी स्वीकृत की जा चुकी है। बावजूद इसके न तो टैंडर प्रक्रिया शुरू हो सकी है और न ही निर्माण का कार्य आगे बढ़ पाया है।
बारिश और भू-स्खलन के कारण सडक़ कई हिस्सों से कट चुकी है और इसकी हालत बेहद दयनीय हो गई है। क्षेत्रवासियों अनिल ठाकुर, सुलक्षणा पुंडीर, निर्भय कंवर व मन बहादुर थापा ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सडक़ को तुरंत खोलने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी आग्रह किया गया है कि बरसात के तुरंत बाद पक्का निर्माण कार्य आरंभ हो, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता आलोक जनवेजा ने बताया कि उन्हें सडक़ पर मलबा गिरने की जानकारी मिल चुकी है और राहत कार्य के लिए मशीनरी मौके पर भेजी गई है। उन्होंने कहा कि बरसात के बाद सडक़ को पक्का करने का कार्य भी प्राथमिकता पर शुरू किया जाएगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





