भारत

हाई-प्रोफाइल ठगी, सविता ने कई महिलाओं को बनाया न‍िशाना

jantaserishta.com
11 July 2025 2:52 PM IST
हाई-प्रोफाइल ठगी, सविता ने कई महिलाओं को बनाया न‍िशाना
x
जानें पूरा मामला.
बेंगलुरु : आजकल वीडियो कॉल पर ब्लैकमेल कर साइबर ठगी से लेकर नौकरी का झांसा देकर पैसे हड़पने वालों से बहुत अधिक सावधान रहने की जरूरत है. लेकिन कई बार अपने आसपास के दोस्त भी कुछ ऐसा कर जाते हैं कि भरोसे को तार- तार कर दें. हाल में कर्नाटक के बेंगलुरु से करोड़ों की ठगी का ऐसा ही मामला सामने आया है. आरोप है कि ये ठगी एक महिला ने कुल 20 से ज्यादा महिलाओं के साथ की है.
शहर की किटी पार्टियों में दोस्ती करके अपने दोस्तों से करोड़ों रुपये ठगने के आरोप में सविता नाम की महिला को गिरफ्तार किया गया है. सविता को बसवेश्वरनगर पुलिस ने 20 से ज्यादा महिलाओं से ₹30 करोड़ से ज्यादा की ठगी करने का आरोपी पाया है.
मालूम हुआ कि सबसे पहले किटी पार्टियों की आड़ में, सविता ने धनी महिलाओं से दोस्ती क. इसके बाद उसे कई राजनेताओं से अपने घनिष्ठ संबंध होने का दावा किया. उसने अपने शिकारों को लुभाने के लिए मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और एमबी पाटिल के नामों का भी इस्तेमाल किया. धीरे-धीरे, उसने निवेश के बहाने उनसे पैसे ऐंठे. उसने अमेरिका से कम कीमत पर सोना मंगवाने का वादा करके भी लोगों को ठगा है.
पुलिस ने बताया कि सविता ने हर व्यक्ति से ₹50 लाख से लेकर ₹2.5 करोड़ तक की रकम वसूली, लेकिन बहाने बनाकर पैसे वापस ही नहीं किए. इससे पहले, गोविंदराजनगर पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, और उसे गिरफ्तार भी किया गया था, लेकिन बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था. इसके बावजूद, उसने अपनी धोखाधड़ी जारी रखी और अब बसवेश्वरनगर पुलिस की हिरासत में है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story