
x
Naina Devi. नयना देवी। उत्तरी भारत के विख्यात तीर्थस्थल श्री नयना देवी जी में 30 मार्च आज से आस्था का सैलाब उमड़ेगा। 30 से 7 अप्रैल तक चलने वाले इन नवरात्रों में पूरा नयना देवी नगर क्षेत्र एक दुल्हन की तरह सज गया है। नवरात्रों में श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट सुबह दो बजे खुलेगा तथा 12 बजे रात को बंद होगा। मंदिर के भीतर कडाह प्रसाद तथा नारियल ले जाने पर पाबंदी रहेगी। यात्रियों को सूचना उपलब्ध करवाने के लिए पहली बार पांच एलईडी लगाई गई है। चैत्र माह के नवरात्रों के सुअवसर पर हर वर्ष की भांति इस बार भी लाखों की संख्या में मां के चरणों में आस्थाएं नतमस्तक होंगी। मंदिर प्रशासन नगर परिषद् प्रशासन तथा जिला प्रशासन ने अपना अपना जिम्मा संभाल लिया है। सुहावने मौसम के साथ रविवार से मेलों का आगाज होगा। इस बार भी नयनादेवी को 9 सेक्टरों में बांटा गया तथा लगभग 400 सुरक्षा कर्मचारियों को नयना देवी में यात्रियों की सुरक्षा हेतु चप्पे चप्पे पर तैनात कर दिए गए है। क्षेत्र के चारों ओर रंग बिरंगी रोशनी एवं दुधिया रोशनी से मां के मंदिर को चार चांद लग रहे हैं।
इन नवरात्रों के लिए नयना देवी के एसडीएम धर्मपाल ठाकुर को मेला अधिकारी तथा डीएसपी विक्रांत वौंसरा को मेला पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है। वर्ष में लगने वाले इन नवरात्रों में लंगर परोसने वाले यात्रियों की श्रद्धा देखते ही बनती है तथा इस बार भी तरह तरह के व्यंजनों से यात्रियों को मोहने की होड़ लगेगी। मन्दिर अध्यक्ष एवं मेला अधिकारी धर्मपाल ठाकुर ने बताया कि मंदिर में 120 अस्थाई कर्मचारियों का चयन किया गया है तथा हर कर्मचारी को श्रद्धालुओं की श्रद्धा व भावना का ध्यान रखना एवं हर सुविधा प्रदान करने को कहा गया है। नगर परिषद् प्रशासन ने भी नवरात्रों के लिए पूरी तैयारी कर ली है कि नगर में सफाई व्यवस्था हेतु मन्दिर न्यास ने सुलभ को ठेका दिया है। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी यथावत कार्य करते रहेंगे, जोकि समय समय पर कीटनाशक दवाई का छिडक़ाव करेंगे। नप ने रास्तों में पसरी हुई दुकानों को हटा दिया है, दुकानदारों को आगाह किया है कि वो अपनी दुकानें रास्तों पर न लगाएं। बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि नयना देवी में मेलों के दौरान विद्युत व्यवस्था हेतु विभाग कर्मचारी दिन रात सेवा में काम करेंगे तथा मेले के दौरान नयना देवी में 11-11 के वी के 3 सप्लाइयां दी जाएंगी, जबकि ग्वालथाई से 11 के वी को स्टैंड बाई रखा गया है आपात स्थिति में इस लाइन को चालू किया जाएगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





