छत्तीसगढ़

कोरबा में दो बड़ी शोभायात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट

Nilmani Pal
30 March 2025 2:54 PM IST
कोरबा में दो बड़ी शोभायात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट
x

कोरबा। चैत्र नवरात्र उत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पहले दिन शहर में दो बड़ी शोभायात्राएं निकलेंगी। पहली रैली गौ माता चौक से टीपी नगर चौक तक और दूसरी कोसाबाड़ी चौक से टीपी नगर तक जाएगी। दोनों रैलियों में छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों की सांस्कृतिक झांकियां शामिल होंगी।

एसपी सिद्धार्थ तिवारी खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रहे हैं। सीएसईबी ग्राउंड से पुलिस बल को तैनात किया गया है। शहर के प्रमुख चौराहों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जगह-जगह मचान बनाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सादे कपड़ों में पुलिस कर्मी भी तैनात रहेंगे।

किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए दमकल वाहन और एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है। कोरबा शहर के अलावा बालको, कुसमुंडा, दीपका और एनटीपीसी में भी रैलियों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।

Next Story