भारत

Chandrayaan की सफलता का किया व्याख्यान

Shantanu Roy
24 Aug 2024 12:05 PM GMT
Chandrayaan की सफलता का किया व्याख्यान
x
Nahan. नाहन। सिरमौर जिला के राजकीय महाविद्यालय शिलाई के भौतिकी विभाग ने भारत के पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन किया जो इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) द्वारा लांच किए गए चंद्रयान-3 मिशन की सफलता का सम्मान करने के लिए समर्पित था। यह मिशन 23 अगस्त- 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी धु्रव पर उतरा था। इस कार्यक्रम में चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना विषय पर एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया।


संकाय सदस्यों और अंतरिक्ष के प्रति उत्साही लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. सुजाता खामण द्वारा स्वागत भाषण से हुई जिन्होंने मंच का संचालन करते हुए दर्शकों का गर्मजोशी से स्वागत किया और दिन के कार्यक्रम की पृष्ठभूमि को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किया। विशेष व्याख्यान डा. संसार चंद सहायक प्रोफेसर भौतिकी विभाग राजकीय महाविद्यालय शिलाई द्वारा दिया गया। उन्होंने अंतरिक्ष अनुसंधान के विभिन्न पहलुओं को समझाया और इसरो द्वारा लांच किए गए चंद्र मिशनों पर विस्तार से चर्चा की।
Next Story