भारत

Mehatpur में मजदूर संघ ने मनाया स्थापना दिवस

Shantanu Roy
24 July 2024 10:04 AM GMT
Mehatpur में मजदूर संघ ने मनाया स्थापना दिवस
x
Mehatpur Basdehra. मैहतपुर बसदेहड़ा। भारतीय मजदूर संघ के प्रमुख पदाधिकारीयों द्वारा मंगलवार को भारतीय मजदूर संघ का 70वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्टैनफोर्ड लैबोरेट्रीज लिमिटेड के मजदूर संघ इकाई के अध्यक्ष हर्ष भारद्वाज ने की। उन्होंने अपने संबोधन में भारतीय मजदूर संघ के कर्मचारी व मजदूर वर्ग के हितों की सुरक्षा के प्रति अपनी वचनबद्ध दोहराते हुए बताया कि मजदूर व कर्मचारीयों के हितों के हनन को रोकने के लिए भारतीय मजदूर संघ का संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस के उपलक्ष में सभी मजदूर व उनके परिवारों को
हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।

वहीं इस अवसर पर संगठन के पूर्व मंत्री रहे व भामसं के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष के पूरा होने और भारतीय मजदूर संघ के सतर वें वर्ष में प्रवेश होने के उपलक्ष में भारतीय मजदूर संघ, भारतीय मजदूर संघ की धारा से जुड़े सभी मजदूर व कर्मचारी वर्ग के घरों पर भामसं का झंडा फहराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सत्तर वें वर्ष के उपलक्ष में भामसं द्वारा मजदूरों के हितों के अधिकार व संरक्षण के लिए बूथ स्तर पर, फैक्ट्री के गेटों पर व अन्य प्रमुख स्थानों पर मजदूरों के हकों की लड़ाई व उनके अधिकारों के प्रति मजदूर वर्ग को जागृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 70 वर्षों में मजदूरों के हितों की लड़ाई लड़ते-लड़ते भारतीय मजदूर संघ वट वृक्ष के रूप में आज उभरकर देश में स्थापित हुआ है। जिसका श्रेय उन्होंने मजदूर भारतीय मजदूर संघ के प्रति विश्वास और भामसं के पदाधिकारी द्वारा लगन व ईमानदारी से मजदूरों की लड़ाई को निस्वार्थ ढंग से लडक़र उनके हितों की रक्षा करना है।
Next Story