भारत

अजगर ने बनाया निशाना, खुले में शौच करना भारी पड़ा, ग्रामीणों को लगाई आवाज

jantaserishta.com
24 July 2024 2:26 PM IST
अजगर ने बनाया निशाना, खुले में शौच करना भारी पड़ा, ग्रामीणों को लगाई आवाज
x
देखें भयानक वीडियो.
जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक ग्रामीण शौच के लिए जंगल गया तो 15 फुट लंबे अजगर ने उस पर हमला बोल दिया. अजगर ने अपनी पूंछ में शख्स की गर्दन को लपेटकर निगलने की कोशिश की पर वो कामयाब नहीं हो सका. खुद को बचाने के लिए शख्स ने अजगर के मुंह को पकड़कर शोर मचाना शुरू किया. चीख पुकार सुनकर मौके पर कई ग्रामीण पहुंचे तो यह खौफनाक मंजर देखकर दंग रहे गए.
यह वायरल वीडियो जबलपुर जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर कुंडम तहसील के कल्याणपुर गांव का है. रविवार सुबह एक व्यक्ति शौच के लिए जंगल में गया था. इसी दौरान 15 फीट लंबे एक अजगर ने उसकी गर्दन को जकड़ लिया. फिर अजगर ने शख्स को निकलने के लिए अपना मुंह खोल दिया. लेकिन हिम्मत दिखाते हुए शख्स ने अजगर के मुंह को पकड़ लिया और शोर मचाने लगा. शख्स की आवाज सुनकर कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे.
ग्रामीणों के पास अजगर को भगाने का कोई साधन नहीं था, जिस कारण उन्होंने कुल्हाड़ी, पत्थर और अन्य धारदार हथियारों का इस्तेमाल कर अजगर को मार डाला. इस मामले पर वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नियमों के मुताबिक अगर किसी की जान बचाने के लिए जानवर की हत्या की गई है तो वह अपराध की श्रेणी में नहीं आता है. रेंजर वन्य अधिकारी महेश चंद्र कुशवाहा ने बताया कि ग्रामीणों ने एक शख्स की जान बचाने के लिए अजगर को मारा है. इसलिए कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं होगी.
पीड़ित राम सहाय ने बताया कि पहले तो उसे कुछ समझ में नहीं आया. उसने देखा कि अजगर जकड़ने की कोशिश कर रहा है. राम सहाय ने खुद को बचाने के लिए 20 मिनट तक संघर्ष किया. लेकिन तब तक अजगर अपनी पकड़ बना चुका था. राम सहाय के दोनों पैरों पर अजगर अपना फंदा कस चुका था. इसके बाद राम सहाय ने अजगर का मुंह पकड़ लिया और जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया. मौके पर पहुंच ग्रामीणों ने किसी तरह से राम सहाय को छुड़ाया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story