भारत

कुलविंदर सिंह ने राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

Shantanu Roy
1 Aug 2026 5:15 PM IST
कुलविंदर सिंह ने राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
x
पांवटा साहिब। पांवटा साहिब के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तारुवाला के छात्र कुलविंदर सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर न केवल स्कूल बल्कि पूरे सिरमौर जिले का नाम रोशन किया है।कक्षा ़2 कला संकाय में पढऩे वाले कुलविंदर सिंह ने पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय गतका चैंपियनशिप.2026 में भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच कुलविंदर ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें 30,000 रुपए की नकद पुरस्कार राशि के साथ प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कुलविंदर ने बताया कि वह पिछले 3 वर्षों से नियमित अभ्यास कर रहे हैं । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना उनका लक्ष्य है। राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल कर लौटने पर विद्यालय में कुलविंदर का भव्य स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य जोगी राम कन्याल’ ने छात्र को बधाई देते हुए कहा कि कुलविंदर की इस सफलता से पूरे विद्यालय परिवार को गर्व है।
Next Story