विश्व
मोबाइल पर रील देखती रही मां, छह महीने के मासूम की चली गई जान
jantaserishta.com
1 Aug 2026 2:22 PM IST

x
मासूम को तड़प-तड़प कर मरने पर मजबूर कर दिया.
नई दिल्ली: मोबाइल पर रील देखने में मशगूल एक महिला ने अपने छह महीने के मासूम को तड़प-तड़प कर मरने पर मजबूर कर दिया। मामला अमेरिका के फ्लोरिडा का है। इस दिल दहला देने वाली घटना के सामने आने के बाद बच्चे की मां को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोप है कि बच्चे की हालत गंभीर होने पर भी अस्पताल ले जाने या इमरजेंसी सेवा उपलब्ध कराने में देरी हुई। वो घंटों मोबाइल पर टिक-टॉक वीडियो देखती रही, अश्लील वेबसाइटें खोलीं और इंटरनेट पर बच्चे के लक्षणों के बारे में जानकारी खोजती रही। मामला 29 जून का है।
द न्यूयॉर्क पोस्ट ने पुलिस के हवाले से बताया कि, 26 वर्षीय महिला तातियाना नॉर्मन ने पूछताछ के दौरान पहले कई अलग-अलग कहानियां सुनाईं। उसने कभी कहा कि बच्चा बिस्तर से गिर गया था, तो कभी हादसे की दूसरी वजह बताई। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में मिले सबूत उसकी बातों से मेल नहीं खाए।
जांच के दौरान महिला ने स्वीकार किया कि वो दो बच्चों को पालते हुए काफी थक चुकी थी और गुस्से में उसने बच्चे को प्लेपेन में जोर से फेंक दिया था, जिससे उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोट आई। इससे एक दिन पहले टीवी का रिमोट ढूंढते हुए कथित तौर पर उसके हाथ से बच्चा छिटक कर गिर गया था। अधिकारियों का कहना है कि बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन उसे समय पर इलाज नहीं मिल सका। उनका मानना है कि अगर तुरंत चिकित्सा सहायता मिलती, तो स्थिति अलग हो सकती थी।
पूछताछ में महिला ने यह भी दावा किया कि वह अवसाद और मानसिक तनाव से जूझ रही थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि इन दावों की जांच की जा रही है और मामले में कानूनी प्रक्रिया जारी है। फिलहाल महिला पर 'अत्यधिक बाल उत्पीड़न' का मामला दर्ज किया गया है। जांच एजेंसियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे और भी गंभीर धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। इस अपराध के लिए महिला को 30 साल की सजा भी हो सकती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





