भारत

जानिए प्रदेश में कब तक जारी रहेगा बारिश-बर्फबारी का दौर

Shantanu Roy
16 March 2025 3:51 PM IST
जानिए प्रदेश में कब तक जारी रहेगा बारिश-बर्फबारी का दौर
x
Shimla. शिमला। प्रदेश में फिर से बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने चार जिलों के एवालांच आने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया या है। डीआरडीओ की और से यह अलर्ट जारी हुआ है। एवालांच का अलर्ट जारी होने के बाद लोगों को ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से मनाही की गई है। प्रदेश के चंबा, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिला के लिए यह ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। वहीं शुक्रवार रात से शुरू हुआ बारिश, बर्फबारी का क्रम शनिवार शाम तक जारी रहा। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से प्रदेश में ठंड बढ़
गई है।

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रूक-रूककर बर्फबारी होने से कई जगहों पर पारा लुढक़ गया है। लाहौल-स्पीति के कई इलाकों में अभी तक बिजली गुल है। जिससे की जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। राहत भरी बात यह है कि अटल टनल होकर मनाली-केलांग के बीच वाहनों की आवाजाही हो रही है। अभी कुछ दिन पहले की बीआरओ ने यहां से बर्फ को हटाने का काम पूरा किया है। वहीं चंबा जिला के उरेई-सांबरा मार्ग पर भारी भूस्खलन से मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई है।
Next Story