
x
Nagarota Bagwan. नगरोटा बगवां। नगरोटा के राज्य स्तरीय लिदबड़ मेले में शुक्रवार को महा दंगल का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक आरएस बाली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मेला कमेटी अध्यक्ष एसडीएम नगरोटा मुनीश शर्मा और अन्य सदस्यों ने शॉल टोपी देकर उनका स्वागत किया। नेपाल के पहलवानों ने भी यहां अपने हाथ आजमाये और लोगों का खूब मनोरंजन किया। बड़ी माली के विजेता खन्ना के नरेंद्र पहलवान रहे। उपविजेता हरियाणा के विक्रांत रहे। मुख्य अतिथि आरएस बाली ने विजेता पहलवानों को इनाम बांटे। बड़ी माली के लिए 51 हजार रुपये विजेता को दिए गए और उपविजेता को 31 हजार रुपये दिए गए। विजेता पहलवान को 51 हजार की राशि नगरोटा के स्वयंसेवी रहे स्वर्गीय बिशन दास वालिया की याद में उनके एनआरआई बेटे लोकेश वालिया ने दिए।
उनके द्वारा पहले भी कई बार मेले के लिए सहयोग दिया जाता रहा है। आरएस बाली ने कहा कि मेले आपसी भाईचारे का प्रतीक हैं। ये एक दूसरे को वापस में जोड़ते हैं और पुरानी संस्कृति को बचाने का एक प्रमुख साधन है। युवाओं के लिए आधुनिक समय के मेले अनेक प्रकार से उपयोगी हैं, युवाओं को मेलों में गाने और अन्य प्रतियोगिताओं में शामिल होकर अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलता है। उन्होंने नगरोटा वासियों को मेले के राज्यस्तरीय होने के लिए बधाई दी । उन्होंने अपनी स्वर्गीय माता किरण बाली को याद करते हुए कहा उनकी माता का स्वभाव बहुत ही शांत था । उन्होंने कहा 19 जुलाई को उनकी माता जी का जन्म दिवस होता है। उन्होंने अपनी माता की याद में इस दिन अपने निजी खाते से माता बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा के लिए 50 लाख, देवी चामुंडा मंदिर के लिए 50 लाख और नगरोटा के प्राचीन मंदिर नारदा शारदा के लिए 10 लाख देने की घोषणा की।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh News Live
Next Story





