
x
Dharampur. धर्मपुर। धर्मपुर क्षेत्र में शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। केंद्रीय विद्यालय धर्मपुर में छात्रों के लिए आवश्यक कक्षों की कमी को ध्यान में रखते हुए हाल ही में पांच नए कमरों का निर्माण किया गया है। जिनका गुरुवार को विधिवत रूप से धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर द्वारा लोकार्पण किया गया। बता दें कि केंद्रीय विद्यालय की स्थापना तीन वर्ष पूर्व धर्मपुर में की गई थी, परंतु संसाधनों की कमी के कारण विद्यालय में छात्रों के बैठने और पढऩे हेतु समुचित कक्षों की अनुपलब्धता एक गंभीर समस्या बनी हुई थी। इस चुनौती को संज्ञान में लेते हुए विधायक चंद्रशेखर ने अपनी विधायक निधि से 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की। इस विकासात्मक कार्य में विद्यालय के छात्रों के अभिभावकों ने भी अनुकरणीय योगदान देते हुए 4.5 लाख रुपए अपनी जेब से दानस्वरूप दिए। जनसहयोग और विधायक निधि से अब इन पांच कमरों का निर्माण पूरा हुआ है।
कमरों के उद्घाटन अवसर पर विधायक धर्मपुर चंद्रशेखर ने कहा कि धर्मपुर के बच्चों का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मूलभूत विषयों पर मेरा विश्वास है कि अगर हम आने वाली पीढ़ी को बेहतर अवसर देंगे, तो वे न केवल धर्मपुर बल्कि पूरे प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। हम धर्मपुर को एक ऐसा आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना चाहते हैं, जहां बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिले और आम नागरिक को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। उन्होंने कहा कि धर्मपुर सिविल अस्पताल को प्रदेश सरकार द्वारा आदर्श अस्पताल के रूप में घोषित किया गया है। अब पहली बार सात विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति सरकार ने यहां की है। इससे धर्मपुर की जनता को बेहतर सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं अपने ही क्षेत्र में प्राप्त होगे। इस अवसर में केंद्रीय विद्यालय विकास अभिभावक समिति धर्मपुर के प्रधान नेत्र सिंह, उप प्रधान बिहारी लाल, सचिव ज्योति कटवाल, प्रकाश चंद, हरि सिंह, रमेश कुमार, सुरेश कुमार, विजय कुमार, ज्योति कुमारी, कर्नल रूपचंद, प्रकाश चंद, अश्वनी शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, राकेश कुमार, राहुल सकलानी और सुंदर सिंह कटवाल आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





