भारत

Judo Club सरकाघाट ने झटके तीन कांस्य

Shantanu Roy
17 July 2024 11:43 AM GMT
Judo Club सरकाघाट ने झटके तीन कांस्य
x
Sarkaghat. सरकाघाट। शिमला में 12 से 14 जुलाई को राज्य स्तरीय कैडेट्स जूडो प्रतियोगिता का आयोजन इंदिरा गांधी खेल परिसर में किया गया। जिसमें प्रदेश के 10 जिलों के लगभग 200 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि शिमला विधानसभा के विधायक हरीश जनार्था शामिल रहे। जिन्होंने बच्चों को सर्टिफिकेट और मेडल देकर स्मानित किया।

जूडो क्लब सरकाघाट के महासचिव मोहित राणा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिला के 6 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। जिसमे 45 किलोग्राम भारवर्ग में शिवा ठाकुर, 57 किलोग्राम भारवर्ग में कशिश, 70 किलोग्राम भारवर्ग में सरगम ठाकुर ने कांस्य पदक हासिल किया। वीर चौहान, अनमोल सिंह व शालिनी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसमें मंडी जिला के टीम कोच मोहित राणा ने अहम भूमिका निभाई।
Next Story