
x
Solan. सोलन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को सोलन में एक भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया, जिसमें वह एक खुली जीप में सवार होकर निकले। इस दौरन जीप में पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने इस यात्रा का उद्देश्य सेना का मनोबल बढ़ाना और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। होटल पैरागन से विवांता मॉल तक हुई इस यात्रा में भारत माता की जय के नारे गूंज उठे, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। नड्डा का हजारों कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया, और उन्होंने कार्यकर्ता से हाथ हिलाते हुए सीधा संवाद स्थापित किया। यात्रा के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि सोलन के माल रोड पर जो जोश और जुनून का सैलाब उमड़ा, वह अभूतपूर्व था। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को सम्मान देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।
डा. बिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की।इस अवसर पर डा. बिंदल ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री पर स्वर्गीय विमल नेगी की मौत के मामले की जांच में सहयोग न करने का आरोप लगाया। बिंदल ने पेन ड्राइव मामले में अनियमितताओं और पुलिस अधीक्षक द्वारा सीबीआई के खिलाफ याचिका दायर करने व उसे वापस लेने जैसे मुद्दों पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है, जिसके लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, सांसद सुरेश कश्यप, डा. सिकंदर कुमार, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, सुरेश चंदेल, जिला अध्यक्ष रतन पाल, सहित अन्य उपस्थित रहे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





