
रायपुर। शंकर नगर चाकूबाजी के आरोपी गिरफ्तार हो गए है, श्रेयांश सोनी ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 01.06.2025 को अपने भाई व भाभी के साथ बलेनो कार से शंकर नगर स्थित बर्गर कींग रेस्टोरेंट गये थे। जहां से वह सभी वापस आ रहे थे, कि शंकर नगर ओव्हर ब्रिज मोड के पास अज्ञात मोटर सायकल के चालक ने प्रार्थी के कार को पीछे से ठोकर मारा इसी बात को लेकर प्रार्थी रूक कर उनको बोले कि हमारी गाडी को क्यों पीछे से ठोके हो तो तीनो लड़के के द्वारा प्रार्थी को अश्लील गाली गलौच देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखें चाकू से प्रार्थी के बड़े भाई प्रियांशु के बांये पैर में मारा और किसी वस्तु से उसके सिर पर भी वार किया एवं भाग गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 257/25 धारा 296, 118(1), 351(2), 119, 3(5) बी.एन.एस. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी एवं उसके भाई सहित अन्य लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही आरोपियों द्वारा घटना के दौरान उपयोग किये गये वाहन के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर टीम के सदस्यों द्वारा अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रकरण में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत 03 बालकों को पकड़कर पूछताछ करने पर तीनों के द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं दोपहिया वाहन क्रमंाक सी जी 04 सी डब्ल्यू 1827 को जप्त कर तीनों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार - विधि के साथ संघर्षरत 03 बालक।





