
x
Chandigarh चंडीगढ़ : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएमएलए कानून के तहत कार्रवाई करते हुए नवाब हसन नाम के एजेंट को गिरफ्तार किया है। इस पर निर्दोष लोगों को ठगने और अवैध रूप से जमा राशि को विदेश भेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आरोप है। शुक्रवार को ईडी ने बताया कि एजेंसी ने गुरुवार को यह कार्रवाई की। नवाब पर आरोप है कि उसने लोगों को बहकाकर एक मोटी रकम जमा की। उसने क्यूएफएक्स, वाईएफएक्स, बॉटब्रो, बॉटअल्फा, क्रॉसएप्ला और माइनक्रिप्टो जैसी फर्जी शेल कंपनियों के जरिए स्कैम कर अवैध तरीके से धन जुटाया और विदेश भेजा। ईडी की चंडीगढ़ ब्रांच की जांच में सामने आया था कि यह पूरा जाल कई राज्यों में फैला हुआ है। एजेंसी ने हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और असम में दर्ज कई एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी।
आरोपियों ने लोगों को रोबोट और एआई-बॉट आधारित विदेशी मुद्रा व्यापार के जरिए हर महीने 5-6 प्रतिशत के रिटर्न का वादा किया था। निवेशकों से जमा पैसे वर्चुअल करेंसी एग्रीगेटर्स और यूएसडीटी के जरिए लिए गए। एक बार निवेश करने के बाद आईडी हटा दी जाती थीं। फिर कुछ महीने बाद भुगतान रोक दिया जाता था। बाद में जमा पैसे को मुख्य आरोपी के करीबी सहयोगियों के नाम पर संपत्तियां खरीदने और लग्जरी खर्च के लिए संयुक्त अरब अमीरात भेजा जा रहा था। जांच में पता चला कि नवाब हसन 'ब्लू डायमंड एग्जीक्यूटिव' पद पर काम करता था और उसके नीचे 10 हजार से अधिक निवेशक जुड़े थे। वह कैश और ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से पैसे जुटाता था और निवेश करता था। वह दुबई में मौजूद मास्टरमाइंड लविश चौधरी से भी संपर्क में था। नवाब ने स्वीकार किया कि असली फॉरेक्स ट्रेडिंग नहीं हुई। नए निवेशकों से पैसा लेकर पुराने निवेशकों को भुगतान किया जाता था।
वह फरार मास्टरमाइंड लविश चौधरी से मिलने के लिए अक्सर यूएई जाता रहा है और फिर से दुबई जाने की योजना बना रहा था। नए निवेशकों में विश्वास और भरोसा जगाने के लिए उसने लविश चौधरी के साथ जूम कॉल मीटिंग में भी हिस्सा लिया था। इससे पहले, शामली स्थित उसके घर की तलाशी में आम निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करके अर्जित 94.23 लाख रुपए बरामद किए गए थे। असल में 19 सितंबर को पकड़े गए एजेंट हरिंदर पाल सिंह की निशानदेही पर नवाब की गिरफ्तारी की गई थी।
इस मामले में 26 अगस्त को ईडी ने आरोपियों की 45 संपत्तियां जब्त कीं, जिनकी कीमत 9.49 करोड़ रुपए से अधिक है। इससे पहले, 11 फरवरी और 4 जुलाई को कार्रवाई के दौरान 185 बैंक खातों को सीज किया गया था, जो फर्जी शेल कंपनियों से जुड़े थे। इन खातों में करीब 391 करोड़ रुपए की पीओसी का पता चला। गिरफ्तार आरोपी नवाब को अदालत ने 9 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है। फिलहाल, जांच एजेंसी इस स्कैम के पूरे नेटवर्क के खुलासे, दुबई में बैठे अन्य आरोपियों की पहचान करने और अवैध धन को सुरक्षित करने के लिए कार्रवाई कर रही है।
Tagsनवाब हसनईडी कार्रवाईपीएमएलएफर्जी शेल कंपनियांविदेशी मुद्रा स्कैमअवैध धननिवेशक धोखाधड़ीदुबईलविश चौधरीब्लू डायमंड एग्जीक्यूटिवरोबोट ट्रेडिंगएआई-बॉटवर्चुअल करेंसीयूएसडीटीसंपत्ति जब्तीबैंक खाते सीजहरिंदर पाल सिंहचंडीगढ़ ईडीशामलीभारतीय कानूनविदेशी धनवित्तीय अपराधनिवेशक सुरक्षाआर्थिक अपराधस्कैम नेटवर्करिमांडभारतजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





