भारत

Mandi में धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Shantanu Roy
22 Jun 2024 12:08 PM GMT
Mandi में धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
x
Ner Chowk. नेरचौक। बल्ह घाटी के डडौर स्थित हिल ऑक मॉडल स्कूल में शुक्रवार को विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य पर गुरूजनों तथा बच्चों ने मिलकर योग क्रियाएं करते हुए ‘करो योग रहो निरोग’ का संदेश दिया। इस अवसर पर स्कूल डायरेक्टर रोशन लाल कपूर ने योग पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विश्व योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है, जिसके पीछे की मुख्य वजह ये है कि 21 जून को उत्तरी गोलाद्र्ध का सबसे लंबा दिन होता है,जिसे लोग ग्रीष्म संक्रांति भी कहते हैं। भारतीय परंपरा के मुताबिक,
ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन होता है।
माना जाता है कि सूर्य दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने के लिए फायदेमंद होता है। इसी को देखते हुए योगा दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। बच्चों तथा बड़ों में बढ़ते तनाव को कम करने और लाइफ-स्टाइल से पैदा होने वाली समस्याओं को योग से दूर किया जा सकता है। योग करने वाले लोग फि ट होने के साथ साथ उनकी इम्यूनिटी दूसरे लोगों से बेहतर होती है। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने भी भाग लेते हुए विश्व योग दिवस के महत्व के बारे में बताया कि योग व्यक्ति के शरीर और मस्तिष्क दोनों के लिए फायदेमंद है।
Next Story