भारत

दो आतंकियों का सफाया, घुसपैठ की कोशिश नाकाम

jantaserishta.com
22 Jun 2024 4:28 PM IST
दो आतंकियों का सफाया, घुसपैठ की कोशिश नाकाम
x

फाइल फोटो

सुरक्षाबलों की मुठभेड़ अभी जारी है.
श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी के गोहलान इलाके में सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी. सुरक्षाबलों ने उरी सेक्टर में LOC के पास दो आतंकवादी मार गिराए हैं, जानकारी के मुताबिक दोनों आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. बता दें कि आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ अभी जारी है.
इस एनकाउंटर से तीन दिन पहले यानी 19 जून को उत्तरी कश्मीर के सोपोर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी, उस एनकाउंटर में भी 2 आतंकी मारे गए थे. एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया था कि हादीपोरा में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया, जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.
आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने रविवार रात जिले के अरागाम इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई. अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया था कि आतंकवादियों की ओर से सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी शुरू करने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.
इसी महीने 9 जून को जम्मू कश्मीर के रियासी में आतंकियों ने तीर्थयात्रियों की बस पर हमला किया था. ये हमला नौ जून की शाम तकरीबन 6:15 बजे के आसपास हुआ था. घात लगाकर बैठे आतंकियों ने बस पर फायरिंग की थी, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी थी. बस पर हमले करने वाले आतंकी पहाड़ी इलाके में छुपे हुए थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story