
x
TMC. टीएमसी। डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा अस्पताल में भर्ती मरीजों का प्रचंड गर्मी से बुरा हाल है। टांडा अस्पताल के चारों वार्डों मेडिसिन, आर्थो, सर्जिकल सहित बच्चों के वार्डों में गर्मी के साथ स्फोकेशन से मरीज बेहाल हैं। सबसे अधिक ऊपर की चौथी व तीसरी मंजिल पर स्तिथ मेडिसिन तथा सर्जिकल विभाग में मरीज गर्मी के कारण व्याकुल हो गए हैं। खासकर रात के समय जब खिड़कियों को भी बंद करना पड़ता है, तो उस स्थिति में गर्मी व स्फोकेशन से एडमिट मरीजों का दम घुटने लगता है। ऊपर से एसी सहित आधे पंखे भी बंद पड़े हैं। खिड़कियों के शीशे टूटे हुए हैं और प्लाइयो से बंद किए हुए हैं, जिसके चलते मरीजों ने कहा कि रात के समय घुटन महसूस होती है और प्रचंड गर्मी में एसी भी काम नहीं करते हैं, जिसके चलते रात को नींद न आने की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इसके साथ वार्डों में ठंडे पानी की कोई भी व्यवस्था भी नहीं है, न ही कोई ठंडे पानी का कूलर वार्डों में लगाए गए हैं। वैसे तो समाजसेवी संस्थाएं बड़ी-बड़ी बातें करती हैं कि हमने कई चीजें अस्पताल को डोनेट की हैं, कोई एक सामाजिक संस्था बताए कि टांडा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल को वाटर कूलर तक भी डोनेट किया है। सडक़ों पर तो बड़ी-बड़ी पानी की छबीलें लगा कर पुण्य बटोरा जाता है। किसी ने आज तक किसी अस्पताल में भी छबीले तो रहने दें। पानी भी मरीजों को पिलाया हो। खैर बहरहाल टांडा अस्पताल में प्रदेश भर के छह जिलों चंबा, मंडी, ऊना, हमीरपुर, कुल्लू और कांगड़ा सहित 45 विधानसभाओं के मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं और एडमिट रहते हैं, लेकिन प्रचंड गर्मी में मरीजों को ठंडे पानी तक को तरसना पड़ता है। मरीजों को ठंडे पानी के लिए चौथी व तीसरी मंजिल से अधिकतर लिफ्टें खराब होने की वजह से धरातल तक सीढिय़ों से चलकर बाहर से ठंडा पानी लाना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा बुजुर्ग महिलाओं बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





