
x
Tahliwal. टाहलीवाल। हिमाचल प्रदेश नेस्ले इंडिया ने अपनी कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के तहत जिला ऊना में समेकित ग्रामीण विकास परियोजना का शुभारंभ किया है। इस परियोजना का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया। कार्यक्रम में नेस्ले इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मनीष तिवारी तथा एसएम सहगल फाउंडेशन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंजलि मखीजा भी उपस्थित रहीं। यह परियोजना हरोली विकास खंड के छह गांवों नंगल कलां, नंगल खुर्द, गोइंदपुर जैचंद, हरोली, दुलैहड़ और बाथड़ी में लागू की जाएगी।
इसके माध्यम से इन गांवों के 9000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है। परियोजना के अंतर्गत जल संरक्षण एवं स्वच्छता, पोषण एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि विकास और सामुदायिक सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ग्रामीणों को ज्ञान, आधारभूत सुविधाएं, नए अवसर उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। कृषि आधारित आजीविका को मजबूत करने, पोषण व स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने, गांवों के विद्यालयों को सुरक्षित एवं छात्र-अनुकूल बनाने तथा युवाओं को डिजिटल जागरूकता और कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। नेस्ले इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक श्री मनीष तिवारी ने कहा कि ग्रामीण विकास में योगदान देना उनकी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं में शामिल रहा है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





