भारत

ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने के निर्देश

Shantanu Roy
22 May 2026 7:40 PM IST
ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने के निर्देश
x
Rekong Peo. रिकांगपिओ। जिला सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक उपायुक्त डाक्टर अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की गई। बैठक के दौरान उन्होंने किन्नौर जिले में बढ़ती सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने पर बल दिया, ताकि बहुमूल्य जानों को बचाया जा सके। उन्होंने जिला पुलिस विभाग को यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। डीसी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने तथा संवेदनशील स्थानों पर क्रैश बैरियर स्थापित करने के निर्देश भी दिए, ताकि जनजातीय जिले में सडक़ सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


उन्होंने जिला परिवहन विभाग से समय-समय पर सडक़ सुरक्षा संबंधी जागरूकता शिविर आयोजित करने का आह्वान किया, जिससे आमजन तक सडक़ सुरक्षा का संदेश प्रभावी रूप से पहुंच सके। इसके अतिरिक्त, उन्होंने जिला पुलिस विभाग को शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि सडक़ सुरक्षा नियमों की अनुपालना सुनिश्चित हो सके। उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आतंकवाद विरोधी दिवस की अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डाक्टर अमित कुमार शर्मा ने की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई जिसमें सामाजिक सौहार्द एवं विघटनकारी ताकतों का मुकाबला करने का संदेश दिया। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान, उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कलथाईक सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे।
Next Story