छत्तीसगढ़

अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 42 पौवा देशी मदिरा के साथ युवक गिरफ्तार

Shantanu Roy
22 May 2026 6:12 PM IST
अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 42 पौवा देशी मदिरा के साथ युवक गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। थाना गोबरा नवापारा पुलिस ने छांटा रोड क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक शराब कोचिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 42 पौवा देशी मसाला शराब बरामद की गई है, जिसकी कुल मात्रा 7.560 बल्क लीटर और कीमत लगभग 4200 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अटल नगर एवं नगर पुलिस अधीक्षक अटल नगर के निर्देश पर की गई। थाना प्रभारी गोबरा नवापारा के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि छांटा रोड नवापारा स्थित श्रीराम ट्रेडर्स बोर्ड के सामने एक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिए के आधार पर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।

पूछताछ में उसने अपना नाम भास्कर निषाद पिता स्वर्गीय पुनारद निषाद, उम्र 25 वर्ष, निवासी सोमवारी बाजार नवापारा बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से प्लास्टिक बोरी में रखी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही पंचनामा तैयार कर शराब को जप्त किया तथा आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। जांच में आरोपी के पास शराब बिक्री से संबंधित कोई लाइसेंस या वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। इसके बाद थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 142/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में रिमांड पर पेश किया है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
Tagsगोबरा नवापाराअवैध शराबआबकारी एक्टभास्कर निषाद42 पौवा शराबरायपुर पुलिस कार्रवाईछांटा रोड नवापाराशराब तस्करीपुलिस छापाGobra Navaparaillegal liquorExcise ActBhaskar Nishad42 quarters of liquorRaipur Police actionChhanta Road Navaparaliquor smugglingpolice raidछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story