
दिल्ली। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मोदी पर भारत को व्हाइट हाउस के कंट्रोल में देने का आरोप लगाया है, उन्होंने दावा करते हुए आगे कहा, राष्ट्रपति ट्रंप ने 16 बार दोहराया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम करवाने के लिए एक व्यापारिक समझौते को औजार की तरह इस्तेमाल किया।
अब उन्होंने घोषणा की है कि भारत-अमेरिका के बीच यह व्यापार समझौता पर कुछ ही दिनों में दस्तखत होने जा रहा है। वे इसे ‘बहुत बड़ी डील’ कह रहे हैं। उम्मीद है कि यह वाकई बड़ी डील हो, क्योंकि इसी वजह से 'ऑपरेशन सिन्दूर' को अचानक बंद कर दिया गया। जैसा कि अब साफ होता जा रहा है, भारत से जुड़े बेहद अहम फैसलों की जानकारी भी वॉशिंगटन डीसी स्थित व्हाइट हाउस से ही मिल रही है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने 16 बार दोहराया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम करवाने के लिए एक व्यापारिक समझौते को औजार की तरह इस्तेमाल किया। अब उन्होंने घोषणा की है कि भारत-अमेरिका के बीच यह व्यापार समझौता पर कुछ ही दिनों में दस्तखत होने जा रहा है। वे इसे ‘बहुत बड़ी…
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) June 27, 2025





