भारत

Emergency में जेलखाना बना डाला था भारत

Shantanu Roy
26 Jun 2024 9:57 AM GMT
Emergency में जेलखाना बना डाला था भारत
x
Palampur. पालमपुर। भारतीय इतिहास को कांग्रेस ने 50 वर्ष पहले कलंकित किया था। एमर्जेंसी के काले अध्याय की याद करके शांता कुमार की आंखों से आंसू आ गए। शांता कुमार ने कहा कि भारत में लोग राम को याद करते हैं तथा रावण को जलाते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार इमरजेंसी की याद करते हुए भावुक हो उठे। नाहन जेल की आपबीती सुनाते हुए उन्होंने कहा कि एमर्जेंसी के दौरान देशभक्ति जयप्रकाश नारायण तथा अटल बिहारी वाजपेई सरीखें नेताओं को भी
जेलों में बंद कर दिया था।

एक नेता की कुर्सी जाने के लिए देश को जेलखाना बना दिया था। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण कलंकित अध्याय था। अगर उस समय चुनाव न होता तो सभी विपक्षी नेताओं को जेल में रहना पड़ता। परिवारवाद पर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने तंज करते हुए कहा है कि देश का पहला मुख्यमंत्री होगा, जो अपनी धर्मपत्नी को चुनाव लड़ा रहा है। परिवारवाद की यह सबसे घटिया मिसाल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का कोई भी ऐसा काबिल नेता नहीं था, जो देहरा से चुनाव लड़ सकता था।
Next Story