भारत

चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

jantaserishta.com
26 Jun 2024 3:10 PM IST
चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
x
देखें वीडियो.
नोएडा: नोएडा में एक कार आग का गोला बन गई। चालक ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, काफी देर तक फ्लाईओवर पर जाम लगा रहा, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खुलवाया।
जानकारी के मुताबिक बुधवार की दोपहर 12 बजे पृथला फ्लाईओवर पर एक कार में अचानक आग लग गई। चालक ने आनन-फानन में गाड़ी को रोका और बाहर कूद गया। आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और पूरी कार आग का गोला बन गई।
इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने थोड़ी देर में आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। इस घटना के बाद काफी देर तक पृर्थला फ्लाईओवर पर जाम लग रहा, जिसे पुलिस ने खुलवाया।
गौरतलब है कि भीषण गर्मी के चलते कई गाड़ियों में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी है। ज्यादातर गाड़ियों में एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की घटना सामने आई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story