भारत

Independence Day: देहरा में मनाया जाएगा आजादी का जश्न

Shantanu Roy
15 Aug 2024 9:18 AM GMT
Independence Day: देहरा में मनाया जाएगा आजादी का जश्न
x
Girly. गरली। हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस वर्ष राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह जिला कांगड़ा के देहरा में मनाने का निर्णय लिया है। ब्यास के किनारे बसा देहरा और यहां के निवासी अपने यहां इस वर्ष मनाए जाने वाले राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को बड़ी उत्सुकता से देख रहे हैं। देहरा का शहीद भुवनेश डोगरा मैदान आजादी के जश्न के लिए पूरी तरह सज गया है। विधायक देहरा कमलेश ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 15 अगस्त को यहां राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की
अध्यक्षता करेंगे।


कमलेश ठाकुर ने बुधवार को यहां राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, आशीष बुटेल व किशोरी लाल भी मुख्यमंत्री के साथ मंच पर उपस्थित रहेंगे। उनके साथ उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक भवानी पठानिया,रघुबीर सिंह बाली, विधायक कमलेश ठाकुर अन्य विधायक गण भी मौजूद रहेंगे। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, डीजीपी डा. अतुल वर्मा, प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी और जिला के अधिकारी भी देहरा आएंगे। देहरा के शहीद भुवनेश डोगरा ग्राउंड में सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आगमन होगा। इसके बाद राष्ट्रीय गान के साथ ध्वजारोहण किया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के बाद मुख्यमंत्री परेड का निरीक्षण करेंगे। मार्च पास्ट के बाद मुख्यमंत्री प्रदेश के नाम अपना संबोधन देंगे तथा राज्य स्तरीय पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कार वितरण करेंगे।
Next Story