भारत

जम्मू-कश्मीर के नए DGP बने नलिन प्रभात, आतंकवाद से निपटना होगी बड़ी चुनौती, कौन हैं ये IPS?

jantaserishta.com
15 Aug 2024 2:23 PM IST
जम्मू-कश्मीर के नए DGP बने नलिन प्रभात, आतंकवाद से निपटना होगी बड़ी चुनौती, कौन हैं ये IPS?
x
1 अक्टूबर से जम्मू-कश्मीर के डीजीपी की जिम्मेदारी संभालेंगे.

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के लिए आज नए डीजीपी के नाम की घोषणा कर दी गई है। हालांकि फिलहाल वह विशेष महानिदेशक (एसडीजी) के पद पर तैनात रहेंगे। एक अक्टूबर के बाद वह केंद्र शासित प्रदेश के पुलिस प्रमुख की कमान संभालेंगे।

आपको बता दें कि 1992 बैच के आंध्र प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी नलिन प्रभात को 30 सितंबर 2024 तक के लिए जम्मू और कश्मीर पुलिस के विशेष महानिदेशक के पद पर तैनात किया गया है। इसके बाद वह 1 अक्टूबर से जम्मू-कश्मीर के डीजीपी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
आपको बता दें कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने बुधवार को आंध्र प्रदेश कैडर के एनएसजी डीजी नलिन प्रभात की तीन साल के कार्यकाल के लिए एजीएमयूटी कैडर में अंतर-राज्यीय प्रतिनियुक्ति को मंजूरी दी थी। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रभात वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के महानिदेशक के रूप में कार्यरत थे।
आपको बता दें कि वर्तमान में आरआर स्वैन डीजीपी पद पर तैनात हैं। इनके बाद नलिन प्रभात इस पद को संभालेंगे। वह हिमाचल प्रदेश के मनाली के मूल निवासी हैं। उनके पास आतंकवाद विरोधी अभियानों का व्यापक अनुभव है। उन्होंने पहले राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के महानिदेशक और जम्मू और कश्मीर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में कार्य किया है।
नलिन प्रभात का जम्मू और कश्मीर में नौकरी का एक उल्लेखनीय इतिहास रहा है। उन्होंने चरम उग्रवाद के दौर में यहां अपनी सेवा दी है। उन्होंने 2009 के लाल चौक पर एंटी-फिदायीन ऑपरेशन का नेतृत्व किया था। उन्होंने श्रीनगर में पंजाब होटल पर हमला करने वाले आतंकवादियों को सफलतापूर्वक बेअसर कर दिया था। इससे शहर के बीचों-बीच विनाश को रोका जा सका। डीजीपी की भूमिका में कदम रखते ही नलिन प्रभात को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। जम्मू क्षेत्र में हाल ही में आतंकवाद में उछाल हुआ है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story