
x
शिमला। शिमला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाते हुए इस वर्ष अब तक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 134 मुकदमे दर्ज किए हैं, जिनमें अधिकांश मामले इंटरमीडिएट और कॉमर्शियल क्वांटिटी से जुड़े हैं। इन मामलों में कुल 286 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने केवल स्थानीय स्तर पर ही नहीं बल्कि सप्लाई नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए बैकवर्ड लिंकेज पर भी कार्रवाई की है। इसके तहत पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, भारत-नेपाल बॉर्डर और केरल जैसे राज्यों से 42 आरोपियों को शिमला पुलिस की विशेष टीमों ने गिरफ्तार किया है। शिमला पुलिस ने इस वर्ष एक करोड़ 13 लाख रुपए की अवैध संपत्ति जब्त करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 और 2025 में इस प्रकार की संपत्ति जब्ती की कार्रवाई नहीं हुई थी।
पुलिस थाना कुमारसैन में दस अप्रैल, 2026 को दर्ज मुकदमा संख्या 27/2026 में पुलिस ने वित्तीय जांच के दौरान करीब 53 लाख रुपए की संपत्ति फ्रीज की है। इस मामले में पुलिस ने ऐन बहादुर, चक्र बहादुर और मोहन शाही नामक आरोपियों के कब्जे से 9.028 किलोग्राम अफीम और 12 लाख रुपए नकद बरामद किए थे। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज पर कार्रवाई करते हुए कंडाघाट स्थित लक्ष्मी टी स्टॉल से महिला आरोपी लक्ष्मी के कब्जे से 2.039 किलोग्राम अफीम बरामद की थी। चारों आरोपी फिलहाल सब-जेल कैथू में हैं। इसके अलावा पुलिस थाना कोटखाई में वर्ष 2023 और 2025 में दर्ज एनडीपीएस मामलों में आरोपी आर्यन को अरेसट किया है। वित्तीय जांच में पता चला कि वर्ष 2024 में आरोपी के बैंक खातों में 23 लाख और वर्ष 2025 में 25 लाख रुपए का लेनदेन हुआ, जबकि उसके पास आय का कोई वैध स्रोत नहीं था।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





