
x
Hospice. धर्मशाला। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई दाड़ी धर्मशाला में 22 अप्रैल को वर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड बद्दी की ओर से कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इसमें आईटीआई प्रशिक्षित युवक-युवतियां भाग ले सकेंगे। इसमें पुरुष वर्ग में फिटर, इलेक्ट्रोनिक्स मेकेनिक और कम्प्यूटर आपरेटर अस्सिटेंट व महिलाओं के लिए स्विगं टेक्नोलॉजी व कम्प्यूटर ऑपरेटर अस्स्टिेंट कोपा रखे गए हैं। इसके लिए आयु वर्ग 18 से 26, पुरुष भार 50, महिला 45 व कार्य क्षेत्र बद्दी रहेगा। उधर, आईटीआई दाड़ी धर्मशाला के प्रिंसीपल राजेश कुमार पुरी ने बताया कि 22 अप्रैल को इच्छुक योग्य उम्मीदवार सुबह 10 बजे आईटीआई में पहुंचकर भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज व उनकी प्रतियां भी लानी अनिवार्य होगी। प्रिंसीपल ने बताया कि इसमें मात्र हिमाचल के उम्मीदवार ही भाग ले पाएंगे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





