भारत

बारातियों के साथ मारपीट...निकाह के कुछ देर बाद ही तीन तलाक, जानें हैरान करने वाला मामला

jantaserishta.com
17 April 2025 4:01 PM IST
बारातियों के साथ मारपीट...निकाह के कुछ देर बाद ही तीन तलाक, जानें हैरान करने वाला मामला
x

सांकेतिक तस्वीर

आ गई पुलिस.
मेरठ: एक बार फिर शादी-बारातों का दौर शुरू हो गया। साथ ही हंगामे और मारपीट की खबरें भी आने लगी हैं। कहीं दहेज को लेकर हंगामा हो जा रहा है तो कहीं लड़की वालों के चक्कर में बारातियों की पिटाई हो जा रही है। ऐसा ही एक मामला यूपी के मेरठ जिले से सामने आया है। यहां दूल्हा सज धजकर बारात लेकर लड़की के दरवाजे पर पहुंचा। बारातियों की लड़की वालों ने जमकर खातिरदारी की। इसके बाद निकाह की रस्म अदा की गई। दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाए ससुराल जाने का ख्वाब देख रही थी, लेकिन पलभर में उसका सपना टूट गया। दरअसल निकाह के बाद दूल्हे की एक बात ने शादी का मजा किरकिर कर दिया।
दूल्हे ने दहेज की मांग कर दी। यहीं पर बात बिगड़ गई। दूल्हे की बात लड़की वालों को अच्छी नहीं लगी। इसके बाद हंगामा होने लगा। दूल्हे ने भी निकाह के एक घंटे बाद ही तीन तलाक बोल दिया। ये सुनकर दुल्हन के ससुराल जाने का सपना अधूरा रह गया। लड़की वालों ने दूल्हे और उसके भाइयों को बंधक बना लिया। यही नहीं बारातियों की भी पिटाई कर दी। मामले की जानकारी पर पुलिस पहुंची और दूल्हा समेत बारातियों को थाने ले आई। मजबूरन दूल्हे को बिना दुल्हन के ही बारात वापस ले जाना पड़ा।
पूरा मामला रोहटा गांव का है। रोहटा निवासी अखलाक की बेटी की शादी इस्लामनगर गाजियाबाद निवासी आमिर से तय हुई थी। 15 अप्रैल मंगलवार को तय समय पर बारात रोहटा पहुंच गई। बारात की लड़की वालों ने जमकर खातिरदारी की। शादी के बाद निकाह की रस्म को शुरू किया गया। लड़की वालों ने हैसियत में मुताबिक बेटी की शादी में दान दहेज दिया था। निकाह के बाद दुल्हन की विदाई की तैयारी चल रही थी, इसी बीच दूल्हे ने दहेज की मांग कर दी। दूल्हे ने कहा, उसे कार, बुलेट और जेवर चाहिए। इसके बाद दुल्हन को वह अपने घर नहीं लेकर जाएगा।
ये सुनकर लड़की वाले भड़क गए। हालांकि पहले उन्होंने काफी मान मनौव्वल की लेकिन लड़के वाले नहीं माने। फिर दूल्हे ने लड़की को तीन तलाक बोल दिया। इसके बाद दुल्हन पक्ष ने दूल्हे और उसके भाई की बंधक बना लिया और बारातियों को भी पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे और उसके भाइयों को थाने ले आई। थाने में दूल्हे, उसके भाई और बहनोई को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने दूल्हा और उसके भाई को हिरासत में ले लिया। मजबूरन बिना दुल्हन के ही बारात को वापस ले जाना पड़ा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story