भारत

युवा पुलिसकर्मी की जिम में वर्कआउट के दौरान मौत, देखें LIVE वीडियो

jantaserishta.com
25 Feb 2023 8:18 AM IST
युवा पुलिसकर्मी की जिम में वर्कआउट के दौरान मौत, देखें LIVE वीडियो
x
फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
हैदराबाद (आईएएनएस)| हैदराबाद में एक युवा पुलिस कांस्टेबल की जिम में वर्कआउट के दौरान संदिग्ध हृदय गति रुकने से मौत हो गई। 24 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल यमजाला धर्म विशाल ने गुरुवार शाम मरेदपल्ली स्थित एक जिम में बेहोश होकर दम तोड़ दिया। जिम का सीसीटीवी फुटेज शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
कांस्टेबल विशाल पुशअप्स करते नजर आ रहे हैं। वह अचानक जिम में गिर गए। हालांकि, इससे पहले कांस्टेबल ने खुद को संभलने की कोशिश की थी।
सीसीटीवी फुटेज में दिखा गया है कि विशाल जिम में पुशअप्स लगा रहे हैं। पुशअप्स के बाद जब वह खड़े हुए तो अचानक गिरने लगे, लेकिन इस बीच उन्होंने खुद को संभालने की कोशिश की मगर जमीन पर गिर गए।
जिम के अन्य लोग उसकी मदद के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने उनपर पानी छिड़का लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, जाहिर तौर पर उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था।
विशाल 2020 बैच का सिपाही थे और दो साल पहले पुलिस में भर्ती हुए थे। आसिफ नगर थाने के उनके साथियों के मुताबिक वह अपने स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर सचेत थे। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं थी। बोवेनपल्ली निवासी विशाल अपने साप्ताहिक अवकाश पर जिम गए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story