भारत

HP: नेशनल ग्रेपलिंग में जीते 13 गोल्ड

Shantanu Roy
5 Sept 2024 5:26 PM IST
HP: नेशनल ग्रेपलिंग में जीते 13 गोल्ड
x
Sundernagar. सुंदरनगर। यूनाइटेड वल्र्ड रेसलिंग के तत्वाधान में भारतीय ग्रेपलिंग संघ द्वारा 17वीं राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का आयोजन एमडीयू रोहतक में किया गया। जिसमें देश के 21 राज्यों के लगभग 700 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 23 खिलाडिय़ों ने भाग लेकर 13 स्वर्ण, 5 रजत, 4 कांस्य पदक प्रदेश की झोली में डाले हैं। इसमें एशियन मेडलिस्ट जितेंद्र चौहान 2 स्वर्ण, राघव जम्वाल ने 1 स्वर्ण, अरुण ठाकुर ने 1
स्वर्ण, जॉनी
ने 2 स्वर्ण, कीर्तन कुमार ने 1स्वर्ण, राहुल सुमन ने 2 स्वर्ण, अभय राठौर ने 1 स्वर्ण व 1 रजत, सिद्धार्थ ठाकुर ने 1 स्वर्ण व 1 रजत, हिमांशु चौहान ने 1 रजत, भास्कर चौहान ने 1 कांस्य, कुलवंत ने 1 स्वर्ण, प्रवेश पाल ने 1 रजत व 1 कांस्य, मनदीप ने 1 रजत व 1 कांस्य तथा विजय कुमार ने 1 कांस्य पदक जीत कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का मान बढ़ाया है। हिमाचल प्रदेश एमेच्योर ग्रेपलिंग संघ के अध्यक्ष संजय कुमार ने प्रदेश के खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने कजाकिस्तान में होने वाली विश्व ग्रेप्पलिंग प्रतियोगिता में चयनित खिलाडिय़ों को भी जीत के लिए शुभकामनाएं दी है।
Next Story