
x
Shimla. शिमला। विंटर कार्निवाल को लेकर नगर निगम ने अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। राजधानी में 24 दिसंबर से शुरू होने वाले दूसरे विंटर कार्निवाल को इस बार धूमधाम से मनाया जाएगा। इस साल रिज पर किसी तरह का कोई भी स्टॉल नहीं लगाया जाएगा। रिज को खाली रखा जाएगा। विंटर कार्निवाल के स्टॉल लगाने के लिए रिज के नए परिसर को खोला जाएगा। स्मार्ट सिटी मिशन से रिज के इस परिसर के टैरेस को पहली बार कारोबारियों के स्टॉल लगाने के लिए खोला जा रहा है। बाद में इस परिसर को बंद कर दिया जाएगा और इस पर कोबल स्टोन लगाया जाएगा। अभी इसका कार्य चल रहा है।
इस कार्य को खत्म करके विंटर कार्निवाल के लिए नगर निगमइस परिसर को खोलने की तैयारी में है। इस साल नगर निगम ने केवल 50 स्टॉल लगाने की ही मंजूरी दी है। स्थानीय व्यापारियों को ही प्राथमिकता दी जाएगी। पद्मदेव कांप्लैक्स और नए परिसर की टैरेस पर ही स्टॉल लगाए जाएंगे। एक स्टाल का किराया प्रतिदिन 5000 रुपए निधारित किया गया है। मेयर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि इस साल विंटर कार्निवाल को उत्सव की तरह मनाया जाएगा। इस बार रिज पर कोई स्टाल नहीं लगाया जाएगा। पद्मदेव कॉम्पलैक्स और नए परिसर की टैरेस पर ही स्टॉल लगाए जाएंगे और कार्निवाल के बाद इसे बंद कर दिया जाएगा। केवल विंटर कार्निवाल के लिए ही इस परिसर को खोला गया है। विंटर कार्निवाल में हिमाचली कलाकारों को बढ़ावा देने की भी बात कही।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh Hindi

Shantanu Roy
Next Story