भारत

कॉमेडियन सुनील पाल अपहरण केस, पुलिस को मिली सफलता

jantaserishta.com
15 Dec 2024 2:40 PM IST
कॉमेडियन सुनील पाल अपहरण केस, पुलिस को मिली सफलता
x
बड़ा एक्शन.
मेरठ: कॉमेडियन सुनील पाल अपहरण मामले में पुलिस ने एक आरोपी अर्जुन कर्णपाल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल और एक कार बरामद किया है. हालांकि, अभी मुख्य आरोपी लवी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है और दावा कर रही है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
आपको बता दें कि कॉमेडियन सुनील पाल लापता हो गए थे. इसकी जानकारी कॉमेडियन की पत्नी ने पुलिस स्टेशन में दी थी. सुनील पाल की पत्नी सांताक्रुज पुलिस स्टेशन पहुंची थीं. सुनील पाल के मिसिंग की शिकायत उन्होंने दर्ज करवाई थी. जिसके बाद पुलिस भी एक्शन में आ गई और कॉमेडियन को बरामद कर लिया.
सुनील पाल को आखिरी बार फिल्म 'तेरी भाभी है पहले' में देखा गया था. ये फिल्म साल 2018 में आई थी. इसके बाद ये बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए. हालांकि, कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ इनकी अच्छी दोस्ती दिखाई दी. काफी समय से सुनील कॉमेडी शोज कर पैसे कमा रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आते हैं. अक्सर ही रील्स बनाकर अपने फैन्स को हंसाते नजर आते हैं.
सिर्फ इतना ही नहीं, सुनील कॉमेडी और एक्टिंग के अलावा अपने विवादित बयानों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. कई कॉमेडियन्स और एक्टर्स के खिलाफ सुनील ने बोला है, वो भी बेझिझक बिना किसी से डरे. सुनील कहां हैं, कैसे हैं, ये तो नहीं पता, लेकिन हो सकता है कि आपसी दुश्मनी में उन्हें शायद गायब किया गया हो.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story