भारत

HP: सलूणी जोन कुश्ती का ओवरऑल चैंपियन, ट्राफी पर किया कब्जा

Shantanu Roy
1 Oct 2024 9:34 AM GMT
HP: सलूणी जोन कुश्ती का ओवरऑल चैंपियन, ट्राफी पर किया कब्जा
x
Telka. तेलका। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका में आयोजित छात्रा वर्ग अंडर-14 की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को विधिवत तरीके से समापन हो गया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव एवं पूर्व जिला परिषद चंबा के अध्यक्ष धर्म सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थिति दर्ज करवाई। प्रतियोगिता के कुश्ती मुकाबले की ओवरआल ट्रॉफी पर सलूणी जोन ने कब्जा जमाया। कबडडी में सलूणी जोन विजेता व बनीखेत जोन उपविजेता रहा। खो-खो के फाइनल में सलूणी जोन ने चुराह जोन को हराया। वालीबाल में चुराह जोन-दो ने सेंटर जोन-दो को हराया। बेडमिंटन में सेंटर जोन-एक की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में सौ मीटर रेस में पुख्तला स्कूल की कीर्ति ने पहला, छतराडी की स्मृति ने दूसरा व कामला स्कूल की कनिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दो सौ मीटर रेस में डलहौजी की तमन्ना प्रथम, कीडी की शिवानी द्धितीय और चूडी की साक्षी तृतीय रही। चार सौ मीटर रेस में भांदल की प्रीत पहले, चूडी की कंचन दूसरे और रायपुर की अक्षरा बेगम
तीसरे स्थान पर रही।


छह सौ मीटर रेस में चूडी की कंचन पहले, भांदल की प्रीत दूसरे व रायपुर की अंशिका तीसरे स्थान पर रही। ऊंची कूद प्रतियोगिता में सकरेरा स्कू ल की सिमरन ने, लाहरा की अंजू ने दूसरा व डल्हौजी की पूनम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद प्रतियोगिता में डल्हौजी स्कूल की पूनम प्रथम, सकरेरा की सिमरन द्धितीय व कामला की कनिका तृतीय शाटपुट में डल्हौजी की तमन्ना ने पहला व लाहरा स्कूल की हसीनो बेगम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में कामला के कनिका ने पहला, जडेरा की पूजा ने दूसरा व मलाल की पलक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता में पुख्तला स्कूल की अंशिका ने पहला, पुख्तला की अनुष्का ने दूसरा व ब्रेही स्कूल की आरुषि ने तीसरा स्थान हासिल किया। कुश्ती के 30 किलोग्राम वर्ग में करवाल की कीर्ति विजेता व साहला की वंशिका उपविजेता रही। 33 किलोग्राम वर्ग में साहला की कृतिका ने कीडी की वर्षा को हराया। 36 किलोग्राम वर्ग चांजू की सपना ने करवाल की दिव्या और 39 किलोग्राम वर्ग में चूडी की अनामिका ने भडसर की ज्योति, 42 किलोग्राम वर्ग में बरौर की फिरदौस खातून ने साक्षी, 46 किलोग्राम वर्ग में करवाल की कृतिका ने बरौर की यशिका, 50 किलोग्राम में हलंूडा की बेबी ने साहला की सानवी,54 किलोग्राम वर्ग में भरूरी की मानवी ने मंजीर की अक्षरा बेगम को हराया। दूसरा स्थान प्राप्त किया। 56 किलोग्राम वर्ग में जसौरगढ स्कूल की लक्षिता विनर रही।
Next Story