भारत

OMG! ये 'गंजी चुड़ैल' कौन है? पुलिस ने शेयर की तस्वीर, जानें क्या समझाया

jantaserishta.com
1 Oct 2024 2:30 PM IST
OMG! ये गंजी चुड़ैल कौन है? पुलिस ने शेयर की तस्वीर, जानें क्या समझाया
x
लोगों को ढेरों रिएक्शन सामने आए.
नई दिल्ली: सोशल मीडिया का खासा एक्टिव रहने वाली दिल्ली पुलिस अक्सर मीम्स की मदद से लोगों को जरूरी मैसेज देती है. कई बार ये मीम इतने फनी होते हैं कि आप भी उस ह्यूमर पर लोटपोट हो जाएं. हाल में एक बार फिर से दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक रूल्स को लेकर जरूरी मैसेज देते हुए कुछ ऐसा ही शेयर किया है.
दरअसल दिल्ली पुलिस ने यूट्यूब से लेकर इंस्टाग्राम तक काफी चर्चित एनिमेटेड कैरेक्टर 'गंजी चुड़ैल' की तस्वीर शेयर की है जिसमें उसने हेलमेट पहना हुआ है. फोटो के ऊपर लिखा है- सबको हेलमेट पहनाते हैं दिल्ली पुलिस वाले'. वहीं फोटो के कैप्शन में लिखा है- 'गंजी चुड़ैल कहती है- मुझसे नहीं चोट से डरो, हेलमेट पहनो.'
सवाल है कि ये गंजी चुड़ैल है क्या? एक दुष्ट चुड़ैल पर बेस्ड इस अजीब कार्टून कैरेक्टर के बाल नहीं हैं और ये किसी तरह सोशल मीडिया पर मीम बन गया है. गंजी चुड़ैल को यूट्यूब चैनल Majedar Kahani द्वारा बच्चों के लिए बनाया गया था. पहले ये चैनल पंचतंत्र जैसी क्लासिक बच्चों की कहानियों और अकबर- बीरबल की कहानियों के एनिमेटेड वर्जन इंटरनेट पर शेयर करता था. बाद में उन्होंने नई कहानियों के लिए अपने खुद के कैरेक्टर डेवलप किए जिसमें गंजी चुड़ैल खासा फेमस हो गई. बता दें कि चुड़ैल का ये कैरेक्टर डरावना कम फनी ज्यादा है.
ये गंजी चुड़ैल इस कदर वायरल है ​​कि नेटफ्लिक्स, स्विगी और नायका जैसे ब्रांडों तक भी पहुंच गईं, जिन्होंने अपने एड कैंपेंस के लिए इसका इस्तेमाल किया है. हाल ही में हॉरर-कॉमेडी 'स्त्री 2' के निर्माताओं ने भी अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए गंजी चुडैल वीडियो का इस्तेमाल किया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story