भारत

HP News: मंडी के खुड्डी नाला पुल को खतरा

Shantanu Roy
10 Sep 2024 9:56 AM GMT
HP News: मंडी के खुड्डी नाला पुल को खतरा
x
Paddhaar. पद्धर। राष्ट्रीय उच्च मार्ग द्रंग विधानसभा क्षेत्र के मंडी-पंडोह-मनाली हाई-वे पर खुड्डी नाला पुल भारी भरकम मलबे में दबा हुआ है। फोरलेन बनने के उपरांत इस पुल का अस्थित्व मलबे में कभी भी समाप्त हो सकता है। नाले में पुल के दोनों किनारे मलबे में दबे पड़े हैं। बारिश में नाले का पानी और मलबा पुल के ऊपर से गुजर रहा है। मंडी-मनाली फोरलेन पर ऊंचाई में बने फ्लाइओवर पुल का निर्माण खुड्डी नाले के ऊपर से किया गया है। फोरलेन निर्माण के बाद एनएच पर बने इस पुल को एनएचएआई ने भी अनदेखा किया हुआ है। यहां फोरलेन का कार्य एक कंपनी देख रही है, जिसने पुल के साथ अपना ब्रेक्र्सज
प्लांट स्थापित किया है।


ब्रेक्र्सज प्लांट से निकलने वाला वेस्ट मलबा भी पुल के ऊपर फेंका जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पुल के अस्थित्व को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है। संजीव कुमार, पंकज, दलीप ठाकुर, सोहन सिंह, बलदेव ठाकुर व राम कृष्ण हरी ने कहा कि मलबे के कारण पुल के पानी की निकासी न होने से यहां कभी भी तबाही मच सकती है। फोरलेन अधिकृत कंपनी भी पुल के मलबे को हटाने में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर ने खुड्डी नाला पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मलबे के कारण पुल का अस्तित्व समाप्त होता जा रहा है। उन्होंने उपायुक्त मंडी से पुल के मलबे को हटाने की मांग की है। पूर्व विधायक ने इसके लिए कंपनी को निर्देश देने की मांग की है। उपायुक्त मंडी इन सरकारी संपत्तियों को बचाने के लिए स्टीक आदेश जारी करे।
Next Story