भारत

HP News: 31 करोड़ से संवरेगी झगटान क्षेत्र की सडक़ें

Shantanu Roy
15 July 2024 11:07 AM GMT
HP News: 31 करोड़ से संवरेगी झगटान क्षेत्र की सडक़ें
x
Rohdu. रोहडू। शिक्षा मंत्री ने जुब्बल के रविवार को शराचली क्षेत्र के अंतर्गत झगटान में नवयुवक मंडल झगटान द्वारा आयोजित शान-ए-नुनाड़ वॉलीबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता की। झगटान पहुंचने पर शिक्षा मंत्री ने सर्वप्रथम स्थानीय देवी-देवताओं के मंदिर में शीश नवाया। तत्पश्चात खिलाडिय़ों को उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं देने के बाद शिक्षा मंत्री ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए बताया कि शुराचली क्षेत्र से उनका एक घनिष्ठ और भावनात्मक संबंध है, जिसकी नींव पूर्व राज्यपाल एवं स्वर्गीय ठाकुर रामलाल द्वारा रखी गयी थी। इसलिए आज वह इस प्रांगण में एक बार फिर पहुंचकर प्रसन्नता का अनुभव कर रहे है। शुराचली क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की चर्चा करते हुए रोहित ठाकुर ने बताया कि विधायक प्राथमिकता के आधार पर इस क्षेत्र की प्रमुख सडक़ सावड़ा-मांदल-झगटान सडक़ को 22 करोड़ की लागत से पक्का किया जाएगा,
जिसके टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

साथ ही नौ करोड़ की लागत से झगटान से कोठू गारली सडक़ को भी पक्का किया जाएगा, इसके टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। रोहित ठाकुर ने स्थानीय नवयुवक मंडल को 50000 रुपए देने की और स्टेज निर्माण के लिए प्रथम चरण में पांच लाख रुपए देने की घोषणा भी की। उपचुनाव के नतीजों के बाद प्रदेश सरकार फिर एक बार मजबूत स्थिति में शिक्षा मंत्री ने बताया कि हिमाचल में हुए उपचुनाव के नतीजे आने के बाद प्रदेश सरकार एक बार फिर मजबूत स्थिति में आ गई है। सरकार को अस्थिर करने के जो प्रयास किये जा रहे थे वह सभी विफल साबित हुए है। प्रदेश सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और प्रदेश की जनता की सेवा करेगी। इससे पूर्व रोहित ठाकुर ने ग्राम पंचायत थाना और मांदल में पार्टी कार्यकर्ताओं, स्थानीय लोगों एवं विभिन्न पंचायतों से आए प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और चरणबद्ध ढंग से निवारण का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, हिमफेड के चेयरमैन भीमसिंह झौटा, बीडीसी सदस्य विद्या डोगरा, प्रधान ग्राम पंचायत नीतू नेगी, उप प्रधान, सरलेश झगटा, नवयुवक मण्डल के प्रधान यशवंत मांटा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जुब्बल दीपक कालटा अन्य वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता, उपमंडल दंडाधिकारी जुब्बल जुब्बल तथा अन्य विभागों के सभी कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।
Next Story