भारत

बहन के प्रेम विवाह से नाराज युवक ने कर दी जीजा की हत्या

jantaserishta.com
15 July 2024 2:52 PM IST
बहन के प्रेम विवाह से नाराज युवक ने कर दी जीजा की हत्या
x
पुलिस के पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी।
खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक व्यक्ति ने अपने जीजा की सरेराह चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी बहन के प्रेम विवाह से नाराज चल रहा था। जानकारी के अनुसार खंडवा के मोघाट थाना क्षेत्र के खानशाहवली क्षेत्र में सोमवार को दो युवकों शोएब और शाहरुख के बीच सड़क पर विवाद हुआ। इसी दौरान शाहरुख ने शोएब पर चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल शोएब सड़क पर गिर गया। वह काफी देर तक लहूलुहान सड़क पर पड़ा रहा। पुलिस के पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी।
बताया गया है कि दोनों युवक रिश्ते में साला और जीजा हैं। शाहरुख अपनी बहन के प्रेम विवाह से नाराज था। वह लगातार जीजा शोएब को धमकियां देता रहता था। उसने बहन को भी कई बार धमकी दी थी। उसने बहन से कहा था कि वह जीजा को सबक सिखाएगा। सोमवार को दोनों का आमना-सामना हो गया। इसी दौरान उसने जीजा पर चाकू से कई वार कर दिए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह वारदात तब हुई जब शहर में बारिश हो रही थी। सड़क पर ज्यादा चहल-पहल नहीं थी। इसी दौरान जीजा और साले में विवाद हुआ। साले ने अपने जीजा पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में शोएब सड़क पर काफी देर तक पड़ा रहा। वारदात होने के बाद काफी तादाद में भीड़ भी जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। मृतक शोएब ऑटो चलाता था। जबकि, शाहरुख की फुटपाथ पर जूते-चप्पल की दुकान है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story