भारत

फिर एक्टिव हुआ खुजली गैंग, लोगों पर पाउडर डालकर करता है चोरी, VIDEO

jantaserishta.com
15 July 2024 2:25 PM IST
फिर एक्टिव हुआ खुजली गैंग, लोगों पर पाउडर डालकर करता है चोरी, VIDEO
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग एक शख्स के सामान की चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, घटना दिल्ली के सदर बाजार इलाके की है। जानकारी के अनुसार, एक शख्स सदर बाजार से जा रहा था, तभी उस पर किसी ने पाउडर डाल दिया। जैसे ही वह शख्स आगे की ओर बढ़ा तो उसके शरीर में खुजली होने लगी। उसने कार की आड़ लेकर अपनी शर्ट उतार दी और खुद को साफ करने लगा।
जैसे ही वह शरीर को साफ करने में व्यस्त हुआ, तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसका घेरा बनाया और उसमें से एक चोर ने पीड़ित के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की ये घटना सदर बाजार में एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
बताया जा रहा है कि दिल्ली के सदर बाजार इलाके में खुजली गैंग फिर से एक्टिव हो गया है। खुजली गैंग के सदस्य रास्ते से गुजर रहे लोगों पर पाउडर डालते हैं और फिर उनका सामान चुराते हैं। फिलहाल इस घटना को लेकर पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन खुजली गैंग के फिर से सक्रिय होने पर स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story