भारत

HP News: कांग्रेस ने प्रदेश पर बढ़ाया कर्ज

Shantanu Roy
6 July 2024 10:20 AM GMT
HP News: कांग्रेस ने प्रदेश पर बढ़ाया कर्ज
x
Hamirpur. हमीरपुर। विधानसभा के ये तीनों उपचुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ हो जाने चाहिए थे, परंतु कांग्रेस ने इसमें जानबूझकर विलंब किया। कांग्रेस के अंदर ये सारे उपचुनाव एक साथ करवाने की हिम्मत ही नहीं थी। इन्होंने ये तीन उपचुनाव अलग करवाकर प्रदेश पर कर्ज का बोझ डाला है। ये शब्द पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहे। सांसद ने शुक्रवार को हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव में स्वहाल, बजूरी, पांडवी, लंबलू व लाहढ़ी (दोसडक़ा) में जनसभा व जनसंपर्क के माध्यम से पार्टी प्रत्याशी आशीष शर्मा को
भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि 10 जुलाई को जनता को तय करना है कि उन्हें भ्रष्टाचारी, डराने धमकाने वाली और गुंडागर्दी करने वाली कांग्रेस चाहिए या विकास और सुशासन देने वाली भाजपा चाहिए। आज हिमाचल प्रदेश में चारों ओर भय का वातावरण है। बहन-बेटियों में असुरक्षा की भावना है। कांग्रेस ने मात्र डेढ़ साल में 25 हजार करोड़ का कर्ज लेकर प्रदेश पर कर्ज का बोझ 95 हजार करोड़ पहुंचा दिया है। इस सरकार ने अपने मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए भारी कर्ज लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास विकास कार्यों की कोई योजना नहीं है और उनकी प्राथमिकता केवल अपने मित्रों को फायदा पहुंचाना है। श्री ठाकुर ने कहा कि भाजपा के विकास के आगे कांग्रेस कहीं खड़ी भी नहीं होती।
Next Story