भारत

Crime: जन्मदिन के दिन युवक की गोली मारकर हत्या, पांच बहनों का था इकलौता भाई

jantaserishta.com
6 July 2024 3:19 PM IST
Crime: जन्मदिन के दिन युवक की गोली मारकर हत्या, पांच बहनों का था इकलौता भाई
x
मोमोज की दुकान पर झगड़ा हुआ था।
रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के सुठाना के पास जन्मदिन के दिन ही एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक दुकान बंद कर घर लौटने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान कार और बाइकों पर सवार बदमाशों ने फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
मृतक दिनेश रानौली प्राणपुरा गांव का रहने वाला था। वह पांच बहनों का इकलौता भाई था। मृतक दिनेश शादीशुदा था, उसका 5 साल का एक बेटा और 7 साल की एक बेटी है। कसौला थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि वारदात से कुछ समय पहले मृतक का मोमोज की दुकान पर झगड़ा हुआ था।
दरअसल, शुक्रवार को मृतक ने अपने नौकर को मोमोज लाने के लिए भेजा था। मोमोज दुकान पर एक शख्स ने दिनेश के नौकर को थप्पड़ मार दिया। इस बात की जानकारी नौकर ने दिनेश को दी। इसके बाद मोमोज दुकान पर पहुंचकर दिनेश ने नौकर को थप्पड़ मारने वाले शख्स की पिटाई कर दी और फिर अपने दुकान पर चला आया। इसके बाद रात में जब वह दुकान बंद कर घर जाने वाला ही था तब अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
दिनेश को गोली मारने के बाद उसके दोस्त ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय पुलिस की टीम हमलावरों की तलाश में जुट गई है। दो हमलावरों की पहचान भी कर ली गई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है।
मृतक के पिता ने कहा कि घटना के बाद पुलिस वाले आये जरूर थे, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हमारी मांग है कि हमलावरों की गिरफ्तारी हो। उन्होंने कहा कि मेरा एक ही बेटा था, किसी के साथ उसकी कोई दुश्मनी नहीं थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story