भारत

होमगार्ड की बाइक चोरी, फायर ब्रिगेड ऑफिस के बाहर थी पार्क

Shantanu Roy
9 July 2026 3:28 PM IST
होमगार्ड की बाइक चोरी, फायर ब्रिगेड ऑफिस के बाहर थी पार्क
x
Sujanpur. सुजानपुर। सुजानपुर में चोरों ने पुलिस और प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए फायर ब्रिगेड कार्यालय के बाहर खड़ी गृह रक्षक राजेश कुमार की बाइक मध्य रात्रि को चोरी कर ली। वारदात के बाद बाइक आलमपुर पुल के पास लावारिस हालत में मिली, जहां उसके तार काट दिए गए थे और नंबर प्लेट भी तोड़ दी गई थी। सूचना मिलते ही सुजानपुर पुलिस मौके पर पहुंची।


फायर ब्रिगेड के अधिकारी और कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। गृह रक्षक राजेश कुमार की मौजूदगी में पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को अपने वाहन में रखकर कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुटी है। सुजानपुर पुलिस प्रकाश ठाकुर ने बताया कि पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जाएंगे।
Next Story