भारत

Himachal प्रदेश सरकार पंजीकृत कामगारों को मुहैया करवाएगी आर्थिक सहायता

Shantanu Roy
18 Oct 2024 9:56 AM GMT
Himachal प्रदेश सरकार पंजीकृत कामगारों को मुहैया करवाएगी आर्थिक सहायता
x
Una. ऊना। हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि हिमाचल सरकार ने पंजीकृत कामगारों और आश्रित बच्चों के विवाह के लिए प्रदान की जाने वाली सहायता राशि को 51 हजार से बढ़ाकर 2 लाख रुपये करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा लाभार्थियों के बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए भी समुचित वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने यह जानकारी हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा बुधवार को ऊना के मलाहत में निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाइट सेंटर में प्रवासी मजदूरों और मैड़ी खास में ग्रामीणों के लिए आयोजित
जागरूकता
शिविरों में दी। मैड़ी में आयोजित शिविर में श्री चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं, कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर पंचायत में एकल नारी को अपना पक्का मकान बनाने के लिए 4 लाख रुपये की सहायता राशि का प्रावधान किया है। उन्होंने सभी कामगारों से बोर्ड के साथ पंजीकरण कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि श्रमिक कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण के लिए श्रमिकों की आयु 18 से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा उनके लिए पिछले 12 माह में काम किया होना अनिवार्य है। श्रम अधिकारी के कार्यालय में आधार कार्ड, बैंक पास बुक की प्रति, राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर की प्रति तथा 2 पासपोर्ट फोटो व 90 दिनों का कार्य का सर्टिफिकेट श्रम कल्याण अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत करने होंगे। वहीं सहायता दी जाएगी।


इस दौरान नरदेव सिंह कंवर ने पीजीआई सैटेलाइट सेंटर में श्रमिक कल्याण बोर्ड से पंजीकृत 60 प्रवासी मजदूरों को श्रमिक कार्ड वितरित किए। इसके अलावा मैड़ी खास में ग्रामीणों को 35 इंडक्शन चूल्हे और 5 वॉशिंग मशीनें भी वितरित की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा कामगारों की सुरक्षा और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह पहल की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों को वितरित किए जा रहे श्रमिक कार्ड उन्हें सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में मदद करेंगे।इस मौके पर प्रदेश टूरिज्म विकास बोर्ड के निदेशक मंडल के
सदस्य
पीतांबर जसवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष वरुण पुरी, मैड़ी की प्रधान रीना ठाकुर, श्रम कल्याण अधिकारी अमन शर्मा मौजूद रहे। इस मौके पर श्री चिंतपूर्णी के सुदर्शन बबलू ने कहा कि प्रदेश का विकास राज्य के गरीब लोगों के उत्थान से होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब लोगों के कल्याणार्थ संचालित की गई अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं को योजनाबद्ध तरीके से अमलीजामा पहना रही है। उन्होंने कहा कि श्री चिंतपूर्णी क्षेत्र का संपूर्ण विकास उनका ध्येय है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में क्षेत्र में विकास कार्यों को नए आयाम दिए जा रहे हैं। इस दौरान विधायक ने मैड़ी खास पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों को करने के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
Next Story