छत्तीसगढ़

38 नक्सली मारे गए दंतेवाड़ा मुठभेड़ में, एसपी ने दिया अपडेट

Nilmani Pal
18 Oct 2024 2:59 PM IST
38 नक्सली मारे गए दंतेवाड़ा मुठभेड़ में, एसपी ने दिया अपडेट
x

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा मे हुए नक्सली मुठभेड़ में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मुठभेड़ में 38 नक्सलियों की मारे जाने की पुष्टि हुई है। SP गौरव रॉय ने इस खबर की पुष्टि की है। मारे गए नक्सलियों में सभी नक्सलियों पर 2 करोड़ 62 लाख का इनाम था।

आपको बता दें कि हाल ही में 4 अक्टूबर को अबूझमाड़ क्षेत्र में बड़ा नक्सली मुठभेड़ हुआ था। जिसमें 31 नक्सलियों की मारे जाने की खबर आई थी। ये जवानों को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली थी। जिसके बाद प्रदेश सरकार ने जवानों की इस मुठभेड़ को सबसे बड़ी सफलता बताई थी।

आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है कि इतनी बड़ी संख्या में माओवादी मारे गए है। इससे पहले कांकेर मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को ढेर किया गया था। बता दें कि बस्तर में माओवाद को खत्म करने के लिए जवान लगातार जंगलों में घूम रहे हैं और लगातार सफलता भी मिल रही है। वहीं माओवादी लगातार मिल रहे नुकसान से बौखलाए हुए हैं और हमेशा ये रणनीति बनाने के की फिराक में रहते हैं कि जवानों को कैसे नुकसान पहुंचाया जाए।

Next Story