भारत

जसौरगढ़ में बुरी तरह चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं

Shantanu Roy
25 March 2025 5:55 PM IST
जसौरगढ़ में बुरी तरह चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं
x
Chamba. चंबा। साहब! प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जसौरगढ़ में कार्यरत चिकित्सक की डेपुटेशन डयूटी के चलते स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह चरमरा गई है। चिकित्सक के माह में पंद्रह दिन डेपुटेशन व ट्रेनिंग इत्यादि पर होने के चलते चुराह उपमंडल की तीन पंचायतों के लोगों को काफी दिक्कतें पेश आ रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक न होने पर मरीजों को मंहगे खर्च पर निजी क्लीनिकों या मेडिकल कालेज चंबा की लंबी दौड लगानी पड़ रही है। यह खुलासा सोमवार को चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत जसौरगढ के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल से मुलाकात के दौरान
किया।


उन्होंने इस आशय की मांग को लेकर जसौरगढ पंचायत में पारित प्रस्ताव की प्रति भी उपायुक्त को सौंपी। प्रतिनिधिमंडल में शामिल ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जसौरगढ कार्यरत चिकित्सक की पिछले एक वर्ष से डेपुटेशन के जरिए सिविल अस्पताल तीसा में सेवाएं ली जा रही है। कुल मिलाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जसौरगढ में माह के पंद्रह दिन ही चिकित्सक की सेवाएं मिल पा रही हैं। इससे चुराह की जसौरगढ, दियोला व भावला पंचायत के लोगों को काफी मुश्किलें पेश आ रही हैं। इसलिए जनहित के मददेनजर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जसौरगढ के चिकित्सक की डेपुटेशन रदद की जाए।
Next Story