छत्तीसगढ़

मुजगहन बाईपास ब्रिज के पास लोगों को चाकू दिखाकर डराया, दो बदमाश गिरफ्तार

Nil dhankar
25 March 2025 2:30 PM IST
मुजगहन बाईपास ब्रिज के पास लोगों को चाकू दिखाकर डराया, दो बदमाश गिरफ्तार
x

धमतरी। मुजगहन बाईपास ब्रिज के पास लोगों को चाकू दिखाकर डराने वाले दो बदमाश गिरफ्तार हुए है। जानकारी के मुताबिक अर्जुनी पुलिस पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था तभी मुखबिर से सुचना प्राप्त हुआ की मुजगहन बाई पास ब्रिज के पास दो व्यक्तियों द्वारा अपने-अपने हाथ में धारदार चाकू को लहराते हुये आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहे हैं की सूचना पर तत्काल अर्जुनी पुलिस टीम मुखबिर के बताये मुजगहन बाई पास ब्रिज के पास पहुंचकर देखे मुखबिर के बताये हुलिये के दो व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियार चाकू को अपने-अपने हाथ लेकर आम जगह पर लहरा रहे थे जिसे देखकर आने जाने वाले लोगो में भय व्याप्त था।

उक्त व्यक्तियों को गवाहों के समक्ष घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम सुनिल कुमार यादव पिता महेश कुमार उम्र 25 वर्ष महिमा सागर वार्ड धमतरी एवं पूरन कुमार ध्रुव उर्फ सुनील पिता बैशाखु राम उम्र 21 वर्ष,साकिन एकता हॉस्पिटल के सामने गुजराती कालोनी धमतरी के रहने वाले बताये। आरोपियों के कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से गवाहों के समक्ष विधिवत गिरफतार कर दोनों आरोपियों से दो धारदार लोहे का चाकू जप्त कर दोनों के विरुद्ध थाना अर्जुनी में अप.क्र. 43/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर,आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस द्वारा जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं ऐसे घटनाओं को रोकने के लिये ऐसे असामाजिक तत्वों एवं बदमाशों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

आरोपियों के नाम

(01) सुनिल कुमार यादव पिता महेश कुमार उम्र 25 वर्ष सा० महिमा सागर वार्ड धमतरी थाना कोतवाली,जिला धमतरी (छ.ग.)

(02) पूरन कुमार ध्रुव उर्फ सुनील पिता बैशाखु राम उम्र 21 वर्ष सा०एकता हॉस्पिटल के सामने गुजराती कांलोनी धमतरी थाना कोतवाली,जिला धमतरी (छ.ग.)

Next Story