भारत

जिले में खूब उड़ा गुलाल, डीसी सहित अन्य अधिकारियों ने धूमधाम से मनाई होली

Shantanu Roy
6 March 2026 4:31 PM IST
जिले में खूब उड़ा गुलाल, डीसी सहित अन्य अधिकारियों ने धूमधाम से मनाई होली
x
Chandpur. चांदपुर। अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर ने आज अपराजिता बाल आश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बच्चों के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। एडीसी ने बाल आश्रम के बच्चों को मिठाई वितरित की। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढऩे के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। उधर, उपायुक्त राहुल कुमार के आवास पर भी होली पर्व धूमधाम के साथ मनाया
गया। इस मौके पर कई छोटे बड़े अफसर अपने परिवार संग पहुंचे हुए थे। सभी ने होली खेली और इस खुशी को आपस में बांटकर पर्व को यादगार बनाया। दूसरी ओर, पुलिस लाइन लखनपुर में पुलिस अधीक्षक संदीप धवल के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ, जिसमें उपायुक्त राहुल कुमार अपने परिवार सहित पहुंचे और होली पर्व की खुशियां उपस्थित सभी अफसर और पुलिस जवानों के साथ मनाई। वहीं, यूथ क्लब बिलासपुर के होली सेलिब्रेशन कार्यक्रम में भी डीसी राहुल कुमार ने अपने परिवार के साथ शिरकत की।
Next Story