भारत

छत पर पत्थर फेंकने का विरोध करने पर व्यापारी और परिवार से मारपीट, तीन पर मुकदमा दर्ज

jantaserishta.com
6 March 2026 2:12 PM IST
छत पर पत्थर फेंकने का विरोध करने पर व्यापारी और परिवार से मारपीट, तीन पर मुकदमा दर्ज
x
जानें पूरा मामला.
ग्रेटर नोएडा: गौतमबुद्ध नगर के जेवर कोतवाली क्षेत्र के जहांगीरपुर कस्बे में छत पर पत्थर फेंकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि पत्थर फेंकने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने एक व्यापारी और उनके परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर दी।
घटना में परिवार के कई लोग घायल हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जहांगीरपुर कस्बे के निवासी व्यापारी पुनीत अग्रवाल ने जेवर कोतवाली में शिकायत देकर बताया कि बुधवार को उनके पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग उनके घर की छत पर पत्थर फेंक रहे थे। जब उन्होंने इस बात का विरोध किया और ऐसा करने से मना किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले पुनीत उर्फ गुटकी, चेतन और कालीचरण ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने बल्ले से हमला किया, जिससे व्यापारी पुनीत अग्रवाल और उनके परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। मारपीट की घटना के दौरान इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग दहशत में आ गए।
घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला और ज्यादा बढ़ने से बच गया। बताया जा रहा है कि मारपीट की यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है, जिसे पुलिस जांच के दौरान महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में देख सकती है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने जेवर कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पुनीत, चेतन और कालीचरण के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story